चंडीगढ़ कार्निवाल में बुड़ैल जेल के कैदियों के हाथ से बने फर्नीचर का जलवा

punjabkesari.in Sunday, Nov 25, 2018 - 03:27 PM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : चंडीगढ़ कार्निवाल में कला एवं संस्कृति की झलक लोगों को खूब लुभा रही है। कहीं लोक धुनें तो कहीं लोक कलाकार आकर्षित कर रहे हैं। कार्निवाल में लगी चंडीगढ़ मॉडल जेल का स्टॉल सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है। 

PunjabKesari

किसी अपराधी को जेल की चारदीवारी में कैद करके सुधारना शायद इतना आसान नहीं है जितना उसके भीतर हुनर का विकास करके समाज के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है। इसी थीम पर काम कर रही है चंडीगढ़ की मॉडल जेल। चंडीगढ़ की इस जेल में कैदियों को हुनरमंद बनाकर उनके पुनर्वास की सराहनीय पहल की जा रही है। 

PunjabKesari

चंडीगढ़ कार्निवल की प्रदर्शनी में लगा चंडीगढ़ मॉडर्न बुुड़ैल जेल का स्टाल इसका नायाब नमूना है। दरअसल जेल के इस स्टाल पर आकर्षक फर्नीचर से लेकर लकड़ी से बनने वाली तमाम साज-सज्जा की चीजें यहां सजाई गई हैं। यह सारा सामान कैदी बनाते हैं। पहले उन्हें वर्कशॉप में कारीगरी सिखाई जाती है और फिर इस काम में लगाया जाता है। चंडीगढ़ के ज्यादातर सरकारी दफ्तरों में यही फर्नीचर जा रहा है। 

PunjabKesari

इस स्टॉल पर एक से एक डिजाइन में कुर्सी मौजूद है। इसके अलावा कैदियों ने बड़ी खूबसूरती से चाहे टेबल पर रखने वाला फ्लैग स्टैंड हो या फिर लकड़ी से बने दूसरे सामान। इसके अलावा जेल में बंद कैदी खाने की लजीज चीजें भी बनाने में महारत हासिल कर चुके हैं। चाहे वह मट्ठी हो शक्करपारे हो या फिर खुरमे भी लोग पसंद कर रहे हैं।

स्टार नाइट में हरभजन की परफॉर्मेंस :
चंडीगढ़ से मेरा पुराना नाता रहा है करियर के शुरूआती दौर में मैंने यह परफॉर्म किया था। कई सालों बाद यह अब दौबारा परफॉर्म करने आया हूं। यह कहना था पंजाबी सिंगर हरभजन मान का, जो चंडीगढ़ कॉर्निवाल के दूसरे दिन परफॉमैंस देने पहुंचे। कॉर्निवाल में तीनों दिन स्टार नाइट का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत तीसरे दिन रिचा शर्मा परफॉर्म करने पहुंचेगी। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News