पैक में खाली 58 फैकल्टी मैंबरों के पद के लिए आए 700 आवेदन

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 07:51 PM (IST)

चंडीगढ़,(रश्मि हंस):पंजाब इंजीनियरिंग कालेज (पैक) में फैकल्टी मैंबर्स की नियुक्ति प्रक्रिया पर बड़ी तेजी से काम चल रहा है। जानकारी के मुताबिक पैक में 58 फैकल्टी मैंबर्स की नियुक्ति के लिए पैक के पास 700 फैकल्टी मैंबर ने आवेदन किया है। इन आवेदन की जल्द ही स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर नए सैशन सत्र 2023 से शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

 


पैक लंबे समय से खाली पड़े फैकल्टी पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही थी। पैक में गत अप्रैल 2022 से ही सैंटर के नियम लागू हो गए हंै। अब पैक के शिक्षकों को सैंटर के नए नियमों के तहत पांच वर्ष तक और अपने पदों पर काम करने की छूट मिलेगी। पैक में गत अप्रैल माह से सैंटर के नए नियम लागू हो गए हंै। इसलिए अब फैकल्टी की रिटायरमैंट की आयु बढ़कर 60 से 65 हो गई है। साथ ही जो शिक्षक सैशन के बीच में सेवानिवृत हो रहा होगा उसे उस सैशन के लिए पढ़ाने के लिए अलॉट कर दिया जाएगा। जबकि इससे पहले शिक्षक 60 वर्ष की रिटायरमैंट के बाद पांच वर्ष के लिए रि-इम्प्लायमैंट पर ही कार्य कर सकते थे। हालांकि इन नियमों से नॉन टीचिंग को कई फायदा नहीं होगा। नॉन टीचिंग के कर्मचारी 60 वर्ष की आयु में ही सेवानिवृत हो जाएंगे।

 

बीटैक एडमिशन सितम्बर में होंगे शुरू
नए सैशन के लिए अंडर ग्रैजुएट स्टूडैंट के लिए एडमिशन प्रक्रिया सितंबर माह से शुरू होंगी। पैक में एडमिशन प्रक्रिया सैंटर सीट एलोकेशन बोर्ड (सिजोबा व जोसा) की ओर से की जाती है। पैक में स्टूडैंट को जेईई मैंस के रिजल्ट के आधार पर जो मैरिट बनती है उसी के आधार पर एडमिशन दिया जाता है। पैक में एमटैक की एडमिशन प्रक्रिया भी सैंटरलाइज ही की जाती है। वहीं इस संबंध में पैक रजिस्ट्रार कर्नल आर.एम. जोशी ने बताया कि 58 नए पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही साक्षात्कार कर फैकल्टी को नियुक्त कर दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News