BSC पैरामैडीकल एंट्रैंस एग्जाम आऊट ऑफ सिलेब्स, स्टूडैंट्स ने किया विरोध

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 09:57 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : बी.एससी. इन पैरामैडीकल का एग्जाम आऊट ऑफ सिलेब्स आने से स्टूडैंट्स को एक ही दिन में दो बार एग्जाम देना पड़ा। रविवार को शहर के 4 स्कूलों में पी.जी.आई. की तरफ से बी.एससी. इन पैरामैडीकल का एंट्रैंस टैस्ट लिया गया, जिसमें चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल, नेपाल समेत कई राज्यों को करीब 2 हजार स्टूडैंट्स अपीयर हुए थे। सुबह 10 बजे जब प्रश्न पत्र मिलने के बाद स्टूडैंट्स ने एग्जामिनर को बताया कि एग्जाम आऊट ऑफ सिलेब्स है। विरोध के बावजूद स्टूडैंट्स से एग्जाम लिया गया। 

स्टूडैंट्स के मुताबिक हिस्टोपैथोलॉजी, माईक्रोबॉयोलॉजी, हैमोटोलॉजी और बॉयो कैमिस्ट्री में से कुछ भी नहीं आया जो उनका सब्जैक्ट है। यह खबर जब पी.जी.आई. प्रशासन तक पहुंची तो, एकैडमिक टीम ने मौके पर जाकर स्टूडैंट्स से फिर एग्जाम देने की बात कही। स्टूडैंट्स के मुताबिक पहला एग्जाम 11.30 बजे खत्म होने के बाद अनाउसमैंट कर उन्हें जाने नहीं दिया गया, और दोपहर 1 बजे फिर से एग्जाम लिया गया। 

यही नहीं 12वीं में वोकेशनल कोर्स वाले स्टूडैंट्स को घर भेज दिया गया। प्रशासन ने सिर्फ डी.एम.एल.टी.(डिप्लोमा इन मैडीकल लैब टैक्रोलॉजी) वालो से ही फिर एग्जाम देने को कहा। उन्हें कहा गया कि पहले पेपर में से 50 मार्कस व दूसरे के 50 मार्कस को मिलाकर अंक दिए जाएंगे। हालांकि बच्चों के मुताबिक जब पेपर ही आऊट सिलेब्स था तो ऐसे में उन्हें नंबर कैसे दिए जा सकते हैं। एग्जाम का रिजल्ट सोमवार को आने की संभावना है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News