छोटी बहन से खेलने के लिए झगड़े भाई-बहन, बहन ने किया सुसाइड

Tuesday, Mar 13, 2018 - 01:15 PM (IST)

चंडीगढ़ : शहर के एक परिवार में भाई-बहन का मामूली सी बात को लेकर हुआ झगड़ा परिवार में मातम का कारण बन गया। झगड़े के बाद 12 साल की बहन ने फंदा लगा लिया। जिसके बाद बहन को इलाज के लिए जी.एम.एस.एच-16 ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची की पहचान 12 साल की साक्षी के रूप में हुई है। साक्षी एक सरकारी स्कूल में सातवीं क्लास में पढ़ती थी।

 

जानकारी के अनुसार साक्षी के पिता रवि नागर ऑटोरिक्शा चलाते हैं। दादा के मुताबिक छोटी बहन को खिलाने के लिए दोनों बहन-भाई में झगड़ा हुआ था। इसके बाद बच्ची कमरे में गई और उसने सीलिंग फैन से फंदा लगा लिया। जब थोड़ी देर बाद मां घर आई तो उन्होंने देखा कि बच्ची फंदे से झूल रही थी। मलोया थाना पुलिस एसएचओ प्रदीप के मुताबिक मंगलवार को बच्ची के शव का पोस्टमाॅर्टम करवाया जाएगा। 


 

Advertising