6 साल का टूटा रिकॉर्ड, 3 दिन में 71 एम.एम. बारिश साल

Monday, Jun 01, 2020 - 01:46 PM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : शहर में तीन दिनों से हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक ला दी है। सीजन के अब तक का सबसे अधिकतम तापमान 43 अब 31.9 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 50 एम.एम. बारिश हुई है। पिछले तीन दिनों में शहर में 71 एम.एम. बारिश हो चुकी है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 

मौसम विभाग के मुताबिक साल 2014 के मई में 61.6 एम.एम. बारिश होने का रिकॉर्ड था। 6 साल बाद मई में इतनी बारिश हुई है। फिलहाल कहा जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टर्बैंस सोमवार को भी एक्टिव रहेगा। लिहाजा बारिश का रिकॉर्ड और ऊपर जा सकता है। बारिश ने मई के महीने में भी ठंडक का अहसास करवा दिया है।

8 डिग्री कम हुआ पारा :
रविवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सैल्सियस रहा जो कि सामान्य से 8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को बारिश की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रहेंगे।

6 साल में सबसे कम तापमान :
सीजन का अधिकतम तापमान 43 तक रहा है लेकिन सबसे कम अधिकतम तापमान की बात करें तो 6 साल में पहली बार हुआ कि तापमान 31.5 डिग्री सैल्सियस पहुंचा। यह तापमान 14 मई को दर्ज किया गया था। इससे पहले सबसे कम अधिकतम तापमान साल 2018 में 31.7 दर्ज किया गया था।

Priyanka rana

Advertising