रिश्वत मामला : दोषी कांस्टेबल को 2 साल कैद, 30 हजार जुर्माना

Saturday, Feb 03, 2018 - 10:49 AM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): 15 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में दोषी चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल जङ्क्षतदर सिंह को सी.बी.आई. की विशेष अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई है। दोषी पर 30 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। दोषी के पिता भी चंडीगढ़ पुलिस विभाग में बतौर सब इंस्पैक्टर तैनात हैं। सी.बी.आई. ने वर्ष 2012 में स्थानीय निवासी सोनू की शिकायत पर कांस्टेबल जतिंदर सिंह को ट्रैप लगाकर 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज किया था। तब दोषी कांस्टेबल जतिंदर सिंह पुलिस सैक्टर 9 स्थित पुलिस मुख्यालय के टैक्निकल विंग में कार्यारत था। डड्डूमाजरा निवासी मोबाइल सोनू मोबाइल शॉप चलाता था और दोषी ने सोनू से एक चोरी के मोबाईल मामले को रफा-दफा करवाने के ऐवज में उससे 20 हजार रुपए मांगे थे। सौदा 15 हजार रुपए में तय हो गया था।
 

Advertising