रिश्वत मामले में पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग के सुपरिंटैंडैंट ने दायर की जमानत याचिका

Thursday, Feb 22, 2018 - 08:06 PM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : रिश्वत मामले में गिरफ्तार किए गए पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग के सुपरिंटैंडैंट राजीव ने सी.बी.आई. की विशेष अदालत में जमानत के लिए याचिका दायर की है। अदालत ने राजीव की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए सी.बी.आई. को 28 फरवरी के लिए नोटिस जारी किया है। 

 

सी.बी.आई. ने पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग के सुपरिंटैंडैंट राजीव और क्लर्क जसविंदर सिंह को बीती 22 जनवरी को एक बर्खास्त कर्मी को क्लीन चिट देने के एवज में 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। राजीव द्वारा दायर जमानत याचिका में कहा गया है कि, उसे सी.बी.आई. ने झूठे केस में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उसे हिरासत में 30 दिन हो चुके हैं। 

 

सी.बी.आई. को अब उससे कोई पूछताछ और रिकवरी नही करनी है। इस आधार पर उसे जमानत दी जाए। सी.बी.आई. ने 22 जनवरी को पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग के सुपरिंटेंडेंट राजीव और क्लर्क जसविंदर सिंह को एक लाख रुपए रिश्वत लेते पंजाब लघु सचिवालय स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के कब्जे से सी.बी.आई. ने रिश्वत के 50-50 हजार रुपये बरामद किए थे। दोनों के खिलाफ विभाग के ही बर्खास्त कर्मचारी ने शिकायत दी थी। 
 

Advertising