रिश्वत लेने वाला ASI दोषी करार, सजा कल

Sunday, Dec 01, 2019 - 10:38 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : रिश्वत मामले में सी.बी.आई. की विशेष अदालत ने शनिवार को चंडीगढ़ पुलिस के ए.एस.आई. देवेंद्र कुमार को दोषी करार दिया है। अदालत दो दिसम्बर को दोषी को सजा सुनाएगी। दायर मामला 29 मई, 2013 का है। 

सैक्टर-20 निवासी अमनदीप सिंह ने बताया था कि 20 मई की रात को सैक्टर-19 की मार्कीट में खरीदारी के लिए गया था। उसने एक दुकानदार को सामान के बदले में 500 रुपए का नोट दिया। दुकानदार ने नोट नकली होने की शिकायत सैक्टर-19 थाने में दी। एस.एच.ओ. ने जांच ए.एस.आई. देवेंद्र कुमार को सौंपी थी। 

ए.एस.आई. ने उसे थाने बुलाकर बयान दर्ज किए थे। मामला दर्ज करने की धमकी व बाइक आर.सी. वापस करने के लिए ए.एस.आई. ने अमनदीप सिंह से रिश्वत मांगी थी। सी.बी.आई. ने सैक्टर-19 थाने में ट्रैप लगा ए.एस.आई. देवेंद्र को 3500 रुपए लेते रंगे हाथ काबू किया था। 

Priyanka rana

Advertising