विजीलैंस के नाम पर ब्लैकमेल कर 50 हजार रिश्वत लेते एक काबू

Sunday, May 20, 2018 - 10:40 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : विजीलैंस ने एक ठेकेदार को विजीलैंस के नाम पर ही ब्लैकमेलिंग करने वाले एक व्यक्ति को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम रमनदीप सिंह आहलूवालिया है, जो पंजाब के खन्ना शहर के करतार नगर का रहने वाला है। रविवार को उसे ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक खन्ना नगर निगम के एक ठेकेदार अंबिका पंडित ने विजीलैंस को शिकायत दी थी कि उससे रमनदीप सिंह आहलूवालिया विजीलैंस के नाम पर पैसे मांगता रहता है और ब्लैकमेलिंग करता है। इस बार भी उसने उससे एक लाख रुपए की मांगी थी, जिसकी पहली किश्त 50 हजार रुपए देनी तय हुई थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजीलैंस को दे दी। 

विजीलैंस फ्लाइंग सक्वायड-1 मोहाली ने ट्रैप लगाया और रमनदीप सिंह आहलूवालिया को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अंबिका पंडित खन्ना नगर निगम का ठेकेदार है। रमनदीप सिंह उसके द्वारा निगम के किए गए सरकारी कार्यों की निगम आफिस में मिलीभगत से पता लगा लेता था। 

ठेकेदार के जितनी राशि के बिल पास होते थे, रमनदीप उस राशि का पता लगाकर उसे विजीलैंस के नाम पर 1 प्रतिशत कमीशन के रूप में मांगता था। वह ठेकेदार को ये कहकर पैसे लेता था कि उसकी विजीलैंस में काफी पहचान है और वह उसे विजीलैंस में फंसा सकता है। 
 

Punjab Kesari

Advertising