अज्ञात लोगों ने तोड़े कार के शीशे

Sunday, Nov 05, 2017 - 12:14 PM (IST)

पंचकूला(चंदन) : गावं हरिपुर में शुक्रवार देर रात शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़ी कार के पत्थर मार शीशे तोड़ दिए। सैक्टर-4 में रहने वाले कार के मालिक विजय ने बताया कि कार घर के बाहर खड़ी की थी। 

 

जब सुबह उठकर देखा तो कार के आगे और पीछे के शीशे टूटे थे। विजय ने घटना की सूचना मामले की शिकायत उन्होंने सैैक्टर-2 पुलिस चौकी में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Advertising