चोटी कटने के डर से दिल्ली से लाए चंडीगढ़, यहां आते ही कट गए बाल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2017 - 03:21 PM (IST)

चंडीगढ़ : पूरे देश में पंजाब से सबसे ज़्यादा चोटी कटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब चंडीगढ़ भी इस मामले में पीछे नहीं रहा। यहां एक लड़की की बाल काट लिए गए। 

 

मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ निवासी औरत की नातिन जो कि दिल्ली में रहती थी। उसे चोटी काटने वाले गिरोह के डर से चंडीगढ़ लेकर आए। क्योंकि दिल्ली में चोटी काटने की फ़ैल रही घटनाओं की वजह से दहशत का माहौल है। इसलिए चंडीगढ़ निवासी महिला अपनी नातिन को बचाने के लिए बुधवार को चंडीगढ़ ले आयी। लेकिन उसे क्या पता था कि वो जिस बात से डर रहे हैं वो घटना उनके साथ यहां भी घट जाएगी। चंडीगढ़ आते ही 13 साल की लड़की की बाल कट गए, जिसके बाद से उनके मन में दहशत बनी हुई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News