रंजिश में वेटर की गर्दन में घोंपी बीयर की बोतल

Thursday, Jun 20, 2019 - 11:40 AM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): गांव दड़वा स्थित एक होटल के पूर्व कुक ने रंजिश के चलते वहां काम करने वाले वेटर की गर्दन पर बीयर की बोतल से वार कर दिया। इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने घायल विजय के बयानों के आधार पर आरोपी गामा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

 

वेटर की शिकायत पर मालिक ने आरोपी को निकाला था : पुलिस जांच में सामने आया कि गांव दड़वा के होटल में यहीं का रहना वाला विजय (34) बतौर वेटर और गामा (22) कुक के तौर पर काम करते हैं। 

 

4 दिन पहले ही विजय ने मालिक को बताया कि गामा पानी की बोतलों को लेकर हेराफेरी करता है। इसी बात से नाराज होटल मालिक ने गामा को नौकरी से निकाल दिया। बस इस बात को लेकर ही गामा विजय से रंजिश रखे हुए था। 

 

मालिक के बेटे की बर्थ-डे पार्टी के बाद वारदात
मंगलवार रात को होटल मालिक के बेटे का जन्मदिन था और इस मौके पर उसने अपने सभी वर्करों को होटल में पार्टी देने के लिए बुलाया हुआ था। पार्टी खत्म होने के बाद सभी वापस चले गए और विजय अपने एक रिश्तेदार के साथ होटल की छत पर बैठा हुआ था। 

 

तभी गामा वहां पहुंच गया। होटल मालिक को गामा की शिकायत लगाए जाने की बात को लेकर ही विजय और गामा के बीच विवाद हो गया। गामा ने वहां रखी बीयर की बोतल तोड़कर विजय की गर्दन में घोंप दी। 

 

विजय लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मनीमाजरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत बिगड़ती देख डाक्टरों ने उसे जी.एम.सी.एच.-32 रैफर कर दिया। यहां उसका ऑप्रेशन हुआ। 
 

pooja verma

Advertising