डबल मर्डर केस के दोनों आरोपी 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे

Wednesday, Feb 26, 2020 - 12:34 PM (IST)

मोहाली (विनोद): दमन एंव द्वीप में डबल मर्डर केस के दोनों आरोपियों के खिलाफ सोमवार को गोली चलने के बाद फेज-11 थाना पुलिस ने भी धारा-307, 252, 186, 224, 225 के तहत केस दर्ज किया। जिसके चलते दोनों आरोपी सुरेश पटेल उर्फ सूखा पटेल और साजीद मोहम्मद चौधरी उर्फ सलीम  को मंगलवार कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं मोहाली पुलिस अब आरोपियों से डबल मर्डर केस के अलावा अन्य अपराधिक वारदातों में इनकी भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

 

रसूखदारों और राजनेताओं से संबंध
जानकारी अनुसार जो एफ.आई.आर. दमन एंव द्वीप पुलिस ने दर्ज की है। उसमें डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी सुरेश पटेल उर्फ सूखा पटेल है, जिसे कोर्ट ने भी भगौड़ा करार दिया था। साथ ही सूखा पटेल दमन जिले का प्रेजीडैंट था। इसके अपने पैट्रोल पंप व होटल के अलावा और भी काफी प्रोपटी है। साथ ही इसके अलावा सूखा पटेल का प्रशासनिक अधिकारियों व राजनेताओं के साथ भी काफी उठना बैठना था। 

 

जिस कारण पुलिस भी उससे दूरी बनाए हुई थी लेकिन किसी बात को लेकर सूखा पटेल की प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं के साथ बिगड़ गई। लगभग 4 माह पहले ही उसके दफ्तर पर पुलिस ने रेड की थी। पुलिस की रेड से पहले ही वह फरार हो गया था। जिसके बाद सूखा पटेल को प्रेजीडेंट पद से हटा दिया गया था। 

pooja verma

Advertising