बूथ पर फर्स्ट फ्लोर बनाने को अब देने होंगे सिर्फ 4 लाख

Wednesday, Sep 26, 2018 - 12:00 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : हुडा की फर्स्ट फ्लोर बूथ पॉलिसी की फीस ज्यादा होने के चलते अब दोबारा से इस पॉलिसी को अमैंडमैंट किया है। नक्शा फीस में 70 से 80 प्रतिशत की छूट दी गई है। पहली पॉलिसी के हिसाब से कलैक्टर रेट का 35 प्रतशित भुगतान करने को कहा था। 

इसके चलते पूरे हरियाणा में अभी तक 6 बूथों पर ही फर्स्ट फ्लोर को बनाया जा सका था। अब हुडा के अर्बन एरिया में पंचकूला के साथ-साथ पूरे हरियाणा के छोटे व्यापारियों को लाभ होगा। अतिक्रमण में भी कमी आएगी। 

हरियाणा का पहला बूथ फर्स्ट फ्लोर यहां पंचकूला सैक्टर 10 में बनाया है। इसके बाद पंचकूला में ही सैक्टर-7 और सैक्टर-16 में बूथ फस्र्ट फ्लोर की परमिशन ली गई है। इसके लिए नक्शा फीस एरिया में कलैक्टर रेट का 35 प्रतिशत थी। वहीं हुडा के चेयरमैन व प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनवरी 2017 में इस पॉलिसी को लॉन्च किया था।

यह होगा व्यापारियों व लोगों को फायदा :
बूथों का फस्र्ट फ्लोर होने से व्यापारियों को फायदा होगा, कि वो अपने सामान की डिस्पले कर सकेंगे। सामान को स्टोर करने के लिए जगह बनेगी। वहीं लोगों को अपने आसपास के बाजार में ज्यादा सामान मिलेगा। बूथों के बाहर बरामदों में रखे जाने वाले सामान में कमी आएगी। अतिक्रमण कम होगा।

पहले यह था :
पहली पॉलिसी के हिसाब से सैक्टर-10 में बूथ पर फर्स्ट फ्लोर के लिए कलैक्टर रेट के हिसाब से नक्शा फीस 16 लाख 67 हजार 600 रुपए जमा करवाई गई थी। अब ये 4 से साढ़े 4 लाख के बीच होगा। ऐसे में छोटे व्यापारियों को 70 से लेकर 80 प्रतिशत तक कम भुगतान करना होगा। 

ये है हुडा की बूथ पर फर्स्ट फ्लोर पॉलिसी :
हुडा की पॉलिसी के अनुसार बूथ/सर्विस बूथ ऐसे ही रहेंगे लेकिन फस्र्ट फ्लोर गोदाम के काम आएगा। इसके चलते पार्किंग को लेकर कोई परेशानी नहीं आएगी। ये बिल्डिंग इतनी ऊंची नहीं होगी कि फायर को लेकर कोई परेशानी न आए। 
 

Priyanka rana

Advertising