तीन सालों में ही सिकुड़ गया PU का बुक फेयर, इस बार लगे करीब 15 स्टाल

Wednesday, Nov 15, 2017 - 09:31 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार से तीसरा 5 दिवसीय बुक फेयर शुरू हो गया। इसका उद्घाटन डी.यू.आई. मीनाक्षा मल्होत्रा ने किया। प्रदर्शनी में विभिन्न पब्लिकेशन की तरफ से स्टाल लगाए गए। कैंपस में यह बुकस्टाल ए.सी. जोशी लाईब्रेरी की तरफ लगाया गया। 

 

आधार प्रकाश प्राईवेट लिमिटेड के चंद्रभान ने बताया कि लेखक पाश और वारिस शाह की किताबों की मांग आज भी सबसे ज्यादा है। इसके अलावा लेखक जगदीश चंद्र के मुट्ठी भर कंकर, घास गोदाम, लाट की वापस और आधा पुल की रचनावली को भी काफी पसंद किया जा रहा है। 

 

हालांकि इन किताबों की अकेली-अकेली ईकाई भी खरीदी जा सकती है। इसके अलावा मैनेजर पांडे की संचायति किताब की भी काफी मांग है। चंद्रभान ने बताया कि नए लेखक विजय सौदाई की वंदे मातरम और दलित किताब की भी बहुंत मांग है। 

 

तीन सालों में ही सिकुड़ गया बुक फेयर :
पी.यू. में 3 साल से लग रहा बुक फेयर लगातार सिकुड़ गया है। इस बार बुक फेयर में करीब 15 स्टाल लगे थे, जबकि पिछले साल 2016 में 30 स्टाल थे। 2014 में 50 के करीब बुक स्टाल थे, लेकिन इस बार स्टाल काफी कम हो गए हैं। कैंपस में बाहरी बुक स्टाल लगाने वाले पब्लिशर काफी कम आए हैं। स्टाल संचालकों का कहना है कि कैंपस में उन्हें उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिलता जितना दूसरी जगह पर मिलता है। वहीं स्टाल के लिए पब्लिशर का खर्चा भी काफी हो जाता है।     

 

नूरजहां की अरेबिक में बायोग्रॅाफी :
रामपुर रजा लाइब्रेरी से यह रामायण बुक स्टाल में हिंदी में तारीखे फिरोज शाही, नूरजहां की बॅायोग्राफी की अरेबिक में प्रिंटीड मैन्यूस्क्रिप्ट है जिसे अंग्रेजी में ट्रांसलेट भी किया गया है। वहीं बाबर, शाहजहां और बैरम खां के विभिन्न पत्रों पर हस्ताक्षर की किताबें भी मौजूद हैं। वाल्मिकी द्वारा लिखी गई परशियन से हिंदी भाषा में अनुवादित हुई रामायण के तीन वॉल्यूम भी हैं। 

 

कुरान विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध :
हमदिया मुस्लिम कम्यूनिटी की तरफ से लगे स्टाल में कुरान हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में भी मौजूद था। इस कम्यूनिटी की तरफ से कुरान को गुजराती, मराठी जैसी 72 भाषा में अनुवाद किया जा चुका है। कम्यूनिटी के शेराज अहमद ने बताया कि वह हर साल पी.यू. में स्टाल लगाता है। उनके स्टॉल में स्टूडैंट ‘अवर गॉड’नामक पुस्तक लेना ज्यादा पसंद करते हैं। 

Advertising