मनीमाजरा में देह व्यापार का पर्दाफाश, स्थानीय लोगों ने की पुलिस की पूरी मदद

punjabkesari.in Thursday, Dec 14, 2017 - 11:13 PM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): मनीमाजरा में देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक दलाल सहित महिला को काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार के तहत बनती धाराओं को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी महिला को रात के समय मैजिस्टे्रट के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी दलाल को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी की पहचान मनीमाजरा के रहने वाले कुन्नू के तौर पर हुई है जो मूलरूप से बिहार के गोंडा का रहने वाला है। आरोपी महिला भी मनीमाजरा की ही रहने वाली है।

फर्जी ग्राहक भेज किया आरोपियों को काबू

मनीमाजरा निवासी अमित शर्मा ने डी.एस.पी. ईस्ट सतीश कुमार को शिकायत दी थी कि मनीमाजरा में देह व्यापार चल रहा है। इस पर पुलिस ने अमित सूद को फर्जी ग्राहक बनकर आरोपी महिला के पास भेजा। अमित व महिला के बीच सौदा 600 रुपए में तय हुआ था। यह पैसे पुलिस ने अमित को निशान लगाकर दिए हुए थे। सौदे के तहत जैसे ही अमित कमरे में महिला के पास पहुंचा तो यहीं पर पुलिस ने रेड कर आरोपी महिला और दलाल को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे प्रकरण में स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की पूरी मदद की। जिसके तहत ही पुलिस ने आरोपियों को काबू किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News