चोरी छुपे कोठी में चल रहा था देह व्यापार धंधा, लोगों ने किया पर्दाफाश

Monday, Jun 19, 2017 - 10:44 AM (IST)

खरड़ (रणबीर) : पिछले कुछ समय से न्यू सन्नी एन्क्लेव की एक कोठी में चल रहे देह व्यापार के धंधे का स्थानीय लोगों ने आज पर्दाफाश कर धंधा चला रही महिला दलाल सहित उसके लिए काम करने वाली तीन लड़कियों व ग्राहक सहित एक युवक को रंगे हाथों काबू किया व इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पांचों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी देते एस.एच.ओ.सदर सब इंस्पैक्टर भगवंत सिंह ने बताया कि महजबी नाम की औरत उक्त जगह धंधा चला रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके वहां से दलाल महिला के अलावा कविता, माया (नेपाल), नेहा (हिमाचल प्रदेश) के अलावा एक युवक जिसकी शिनाख्त जगदीप सिंह समराला के रूप में हुई है। जिन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा।
 

Advertising