चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी और गहने उड़ाए

Friday, Feb 19, 2021 - 10:14 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : चोरों ने मलोया स्थित ई.डब्ल्यू.एस. के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर सोने के गहने और नगदी चोरी कर ली। मालिक संतोष ने सूचना पुलिस को दी।  मलोया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

 

मलोया निवासी संतोष ने बताया कि 9 फरवरी को वह किसी काम से गांव गया था। जब वह 18 फरवरी को वापस आया तो मकान का ताला टूटा हुआ था। कमरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मलोया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  घटनास्थल की जांच की। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोने के गहने, दो जोड़ी पंजेब और 15 हजार नगदी चोरी हो गई है।


 

ashwani

Advertising