बीजेपी में जश्न का माहौल, भाजपा वर्करों ने बांटे लड्डू
Friday, May 24, 2019 - 11:40 AM (IST)
नयागांव(मुनीष) : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में दूसरी बार भाजपा की भारी बहुमत से जीत के बाद नगर में भाजपा वर्करों में खुशी लहर है। वीरवार को पार्षद सुरेंद्र कौशिश बब्बल, भाजपा मंडल प्रधान भूपिंद्र सिंह भूपी, नरेंद्र राणा, संजू कांसल ने भाजपा पंजाब के संगठन मंत्री दिनेश शर्मा का मुंह मीठा करवाया। इसी के साथ नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाया और लोगों का मुंह मीठा करवाया।
मुल्लांपुर में भी मनाई खुशी :
मुल्लांपुर गरीबदास में भी भाजपा की जीत की खुशी में अकाली-भाजपा के नेता अरविंद पुरी व हिमांशु की अगुवाई में खेड़ा मंदिर में माथा टेककर नगर में लोगों का मुंह मीठा करवाया गया। इसके साथ ही पुरी ने कहा कि पंजाब में सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल, सनी दियोल और सोमप्रकाश की जीत बहुत बड़ी जीत है। इस मौके पर रणधीर सिंह, हनी वर्मा, रवी शर्मा, दियाल सिंह, गुरिद्र सिंह अन्य मौजूद रहे।