ओछी राजनीति पर उतरी भाजपा: कांग्रेस

punjabkesari.in Monday, May 11, 2020 - 10:45 AM (IST)

चंडीगढ़ (राय): रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा अपने साथियों के साथ पहुंचे तो बी.जे.पी. के लोगों ने नारेबाजी की तो कांग्रेस लोगों ने उनकी नारेबाजी का जवाब सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाकर दिया। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि बी.जे.पी. श्रमिकों के घर वापसी को लेकर ओछी राजनीति पर उतर आई है। 

 

जिस दिन से सोनिया गांधी ने श्रमिकों का किराया अपनी ओर से देने की बात कही है, उस दिन से भाजपा के नेता घबराए हुए है। स्टेशन पर उन्होंने अपनी छटपटाहट दूर करने के लिए नारेबाजी शुरू की थी। एक ओर जहां चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष श्रमिकों को यहीं चंडीगढ़ में रहने की बात कह रहे थे, वहीं आज वह श्रमिकों को छोडऩे के लिए चंडीगढ़ स्टेशन पर पहुंच गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News