भाजपा महिला मोर्चा की पश्चिमी मंडल अध्यक्ष ने निगला जहरीला पदार्थ

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2019 - 01:25 PM (IST)

पंचकूला (मुकेश): भाजपा की पंचकूला जिला महिला मोर्चा की पश्चिमी मंडल अध्यक्ष डिंपल शर्मा ने वीरवार दोपहर को जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार के सदस्य डिंपल को सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां से डाक्टरों ने जी.एम.सी.एच.-32 रैफर कर दिया। 

 

वहां इलाज के दौरान डिंपल ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि परिवार में पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे परेशान होकर ङ्क्षडपल ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

 

जानकारी अनुसार वीरवार को ङ्क्षडपल का पति और परिवार घर पर मौजूद था, तो उसी समय डिंपल ने बाथरूम में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार ने बाथरूम में डिंपल का शोर सुनकर दरवाजा खुलवाया उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाय। वहां से जी.एम.सी.एच.-32 रैफर कर दिया गया। 

 

डिंपल अपने परिवार के साथ सैक्टर-18 में रहती थी। डिंपल के साथ यहां उनके पति, दो बेटियां रहती थी। डिंपल के पडो़स में ही उनकी मां भी रहती थी। परिवार की मानें तो पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। परिवार में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर बहस भी होती रहती थी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News