पंचकूला में भाजपा ने मनाया जश्न, कांग्रेस कार्यालय पर सन्नाटा

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 12:25 PM (IST)

पंचकूला(मुकेश): अंबाला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रत्न लाल कटारिया ने करीब तीन लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करके कुमारी शैलजा को हराया। कटारिया को कुमारी शैलजा दो बार अंबाला सीट से हरा चुकी हैं। पहली बार 2004 और फिर 2009 में कुमारी शैलजा ने कटारिया को हराया था। कटारिया की जीत का मार्जन देखकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी है। रत्न लाल कटारिया ने कहा हमेशा जीत का सेहरा हमेशा सेनापति को पहनाया जाता है। यह जीत भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। 

वहीं सैक्टर-8 चुनावी कार्यालय में भी जीत का जश्न मनाया गया। रत्न लाल कटारिया को फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी गई। विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने ढोल डालकर जमकर बजाया। सैक्टर-8 स्थित भाजपा के  कार्यालय के बाहर खुशी मनाने के लिए पूर्व पार्षद सी.बी. गोयल, श्याम लाल बंसल, विशाल सेठ, बंतो कटारिया, अशोक शर्मा व अन्य भी पहुंचे।

पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को करीब 40 हजार वोटों के मार्जन से जीत मिली जबकि चौंकाने वाली चीज यह देखने को मिली कि कालका विधानसभा से भाजपा को करीब 50 हजार वोटों के मार्जन से जीत हासिल हुई है। वहीं पंचकूला सैक्टर-9 में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा के चुनावी कार्यालय के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News