भाजपा ने जीरकपुर में फूंका पंजाब सरकार का पुतला

Wednesday, Dec 18, 2019 - 01:17 PM (IST)

जीरकपुर(गुरप्रीत) : जीरकपुर में कलगीधर एन्क्लेव मार्कीट में मंगलार को भारतीय जनता पार्टी नेे जिलाध्यक्ष सुशील राणा के नेतृत्व में देश में लागू हुए नए नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन व पंजाब की मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा इसे लागू न करने के खिलाफ प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार का पुतला जलाया गया। 

जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने बताया कि केंद्र में मोदी सरकार ने यह बिल लोकसभा व राज्यसभा के दोनों सदनों में सर्वसम्मति से पारित करवाया है जो सभी भारतीय नागरिकों के पक्ष में है। यह बिल पड़ोसी देशों में प्रताडि़त अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है, न कि किसी की नागरिकता रद्द करने के लिए। वे इसका समर्थन करते हुए देश हित में इस कानून को पंजाब में लागू करने की मांग करते हैं व कांग्रेस सरकार का बहिष्कार करते हैं।

इस मौके पर भाजपा जिला मोहाली से राजीव शर्मा, मुकेश गांधी, संजीव गोयल, चंद्रमा मिश्रा, मानसी चौधरी, अरुण शर्मा, निर्मल सिंह निम्मा, सुनील बक्शी, मंडल जीरकपुर के अध्यक्ष शशांक दुग्गल, लालडू से राजपाल राणा, डेराबस्सी से शिवकुमार, नयागांव से भूपिंदर सिंह, मोहाली 1 से मदन गोयल, मोहाली 2 से अनिल कुमार, मोहाली 3 से राम मोहन ग्रेवाल, खरड़ से पवन मनोचा, कुराली से पवन कुमार पम्मा अपने अपने सभी कार्यकता, जीरकपुर मंडल से हेमंत सिंह राठौड़, दीपक अरोड़ा , अमन लाम्बा, हंसराज शर्मा, चंपा राणा, लीना राठौड़, संजना भाटिया, उषा ठाकुर, रविंदर कौर, किरण कांडपाल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Priyanka rana

Advertising