बिटक्वाइन घोटाला: सरगना के मिले 12 अकाऊंट, करोड़ों की हुई ट्रांजैक्शन

Monday, Aug 27, 2018 - 11:17 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): बिटक्वाइन में इन्वैस्टमैंट के नाम पर चंडीगढ़ के लोगों से 12 करोड़ की ठगी करने वाले सरगना अमित भारद्वाज के बैंक अकाऊंट डिटेल साइबर सैल ने हासिल कर ली है। साइबर सैल ने आरोपी के 12 से ज्यादा बैंक अकाऊंट  मिले हैं। इनमें करोड़ों रुपयों की ट्रांजैक्शन हुई है। रिटायर्ड कर्नल के अकाऊंट से सरगना अमित भारद्वाज के अकाऊंट  में रुपए ट्रांसफर हुए हैं। 

 

अमित ने लोगों से ठगी करने के लिए अलग-अलग नाम से कई कंपनी बना रखी हैं। इनके जरिए ही सरगना समेत अन्य सदस्य मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी करते थे। साइबर सैल जल्द ही अमित भारद्वाज की कंपनियों के अन्य रिकार्ड हासिल करेगी। 

 

पूछताछ में नहीं कर रहे सहयोग
साइबर सैल द्वारा पूछताछ में अमित भारद्वाज और उसका भाई विवेक भारद्वाज सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे पुलिस के सवालों के सही जवाब नहीं दे रहे हंै। पुलिस ने रिमांड पर चल रहे अमित भारद्वाज, उसके भाई विवेक भारद्वाज, पंकज अदलखा और हेमंत भोपे से पहले अलग-अलग पूछताछ की। सभी ने ठगी के आरोप एक दूसरे पर जड़ दिए। 

 

इसके बाद पुलिस ने सभी को आमने सामने बिठाकर सवाल किए तो सभी गोलमोल जवाब देने लगे। साइबर सैल रिमांड पर चल रहे चारों आरोपियों की प्रॉपर्टी और बैंक डिटेल हासिल कर रही है। साइबर सैल ने बताया कि सोमवार को चारों  का पुलिस रिमांड खत्म हो जाएगा। उनका दोबारा से रिमांड हासिल किया जाएगा।

 

अन्य राज्यों की पुलिस कर चुकी है रिकवरी
आरोपियों पर कई राज्यों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो चुके हैं। चंडीगढ़ पुलिस को रिमांड मिलने से पहले ही पुणे, दिल्ली समेत अन्य राज्यों की पुलिस और ईडी अपने-अपने केसों में रिकवरी कर चुकी है। सूत्रों की मानें तो अमित भारद्वाज समेत अन्य लोगों के अकाऊंट में बैलेंस जीरो है।

 

आरोपियों की प्रापर्टी हो सकती है अटैच
जिला अदालत आरोपियों की प्रॉपर्टी अटैच करवा सकती  है। इसलिए ही पुलिस टीमें आरोपियों की प्रॉपर्टी डिटेल हासिल कर रही है। प्रापर्टी अटैच करवाने के लिए पुलिस जिला अदालत में याचिका दायर कर सकती है। 

pooja verma

Advertising