बर्थ-डे पार्टी करने आए थे मोरनी, लौटते समय पलटी कार

Monday, Aug 20, 2018 - 10:18 AM (IST)

मोरनी(अनिल) : मोरनी-टिक्करताल जन्मदिन की पार्टी करने आए अम्बाला के तीन युवक गाड़ी पलटने से गंभीर घायल हो गए। घायलों को रायपुररानी के अस्पताल ले जाया गया, जहां वे उपचाराधीन हैं। 

अम्बाला के तीन दोस्त मोहित, वंश और यजत शर्मा होंडा सिटी कार में मोरनी के टिक्कर ताल आए थे और बर्थडे सैलीब्रेट कर लौट रहे थे कि मोरनी-रायपुररानी मार्ग पर बराट गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों ने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कों की हालत में काफी सुधार है। 

Priyanka rana

Advertising