बर्ड रेस कल से, 7 से 81 साल तक के लोग ले सकेंगे हिस्सा

Saturday, Feb 23, 2019 - 09:35 AM (IST)

चंडीगढ़(विजय) : चंडीगढ़ और आस पास के एरिया में फिर बर्ड रेस का आयोजन किया जा रहा है। चंडीगढ़ बर्ड क्लब की ओर से इंटर स्टेट चंडीगढ़ रीजन में 24 फरवरी को आयोजित होने वाली बर्ड रेस में 7 साल के बच्चों से लेकर 81 वर्ष तक के बुजुर्ग भी हिस्सा लेंगे। इवैंट के लिए रीमा ढिल्लो को चीफ कोऑर्डीनेटर बनाया गया है। 

बर्ड रेस में टिंबर ट्रेल, मोरनी हिल्स, छत्तबीड़, मिर्जापुर डैम, सिसवां डैम, नेपली फॉरेस्ट और कांसल फॉरेस्ट के एरिया कवर किए जाएंगे। चंडीगढ़ बर्ड क्लब द्वारा यहां पर भी इसी तरह का इवैंट शुरू किया गया। पूरा दिन तय किए गए एरिया में बर्ड्स को कैमरों में कैद किया जाएगा। क्लब की ओर से इसी तरह की रेस का आयोजन हर साल फरवरी में किया जाता है। जब बर्ड्स की संख्या सबसे अधिक होती है। इस रेस द्वारा माइग्रेटरी बर्ड्स पर भी फोकस रखा जाएगा। 

दरअसल पिछले दो वर्षों से सुखना लेक और इसके आसपास के एरिया में माइग्रेटरी बर्ड्स की संख्या में काफी कमी आई है। रेस से यह भी जानकारी हासिल की जा सकेगी कि मौजूदा समय में कितनी प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों का चंडीगढ़ में ठिकाना है। क्लब द्वारा रविवार शाम को ही बर्ड रेस के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 

bhavita joshi

Advertising