सैक्टर-22 में मार्कीट जा रही युवती का बाइक सवार ने छीना पर्स

Friday, Apr 16, 2021 - 12:47 AM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): शास्त्री मार्कीट जा रही युवती से बाइक सवार युवक सैक्टर-22 के मकान नंबर 1682 के पास से पर्स छीनकर फरार हो गया। कंचन कपूर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

 

घटनास्थल के पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले जा रहे हैं। शिकायतकत्र्ता कंचन कपूर ने बताया कि बुधवार को सैक्टर-22 की शास्त्री मार्कीट जा रही थी। जब वह मकान नंबर 1682 के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार युवक आया और उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। कंचन ने बताया कि छीने गए बैग में 3500 रुपए और छह क्रेडिट कार्ड थे। 

AJIT DHANKHAR

Advertising