संस्थान को इंफैक्शन रहित बनाने के लिए PGI उठा रहा बड़े कदम

punjabkesari.in Tuesday, Jun 13, 2017 - 08:04 AM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): पिछले कुछ वर्षों से पी.जी.आई. संस्थान को इंफैक्शन रहित बनाने के लिए बड़े कदम उठा रहा है, ताकि आने वाले मरीजों व उनके साथ-साथ कर्मचारियों को किसी भी तरह का कोई इंफैक्शन न हो। अस्पताल को साफ रखने में मदद करने वाले कर्मचारियों की ओर प्रशासन ध्यान दे रहा है। पी.जी.आई. में आधे से ज्यादा स्टाफ कांट्रैक्ट पर काम करता है। इस वक्त अस्पताल में 642 सफाई कर्मचारी कांट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं जिन्हें पिछले 3 वर्षों से हैपेटाइटिस बी के इंजैक्शन लगाकर इंम्यूनाइज्ड किया जा रहा है। पी.जी.आई. अधिकारियों की मानें तो पिछले तीन वर्षों से वह 600 से ज्यादा कर्मचारियों को इंम्यूनाइज्ज्ड कर चुके हैं। न सिर्फ सफाई कर्मी, बल्कि अटैंडैंट्स को भी वक्त-वक्त पर इंम्यूनाइज्ड किया जाता है। पी.जी.आई. मीडिया प्रवक्ता मंजू वडवालकर की मानें तो कांट्रैक्टर खुद उनके पास वर्करों को इंम्यूनाइज्ड करने के लिए इंजैक्शन लेकर आते हैं जिन्हें अस्पताल में लगाया जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News