भारत दर्शन स्पैशल ट्रेन 19 जुलाई से

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2017 - 01:47 AM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन): इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) की ओर से भारत दर्शन स्पैशल ट्रेन 19 जुलाई से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दक्षिण भारत के  लिए चलाई जा रही है। यह ट्रेन देश के धार्मिक स्थलों को पयर्टन की दृष्टि से विकसित करने के लिए शुरू की है, जोकि देश के अलग-अलग हिस्सों से चलाई जाती है।

आई.आर.सी.टी.सी. के मैनेजर कैलाश चंद्रा ने बताया कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से यह स्पेशल ट्रेन 19 जुलाई से चलाई जाएगी। यह टूर 12 रातों और 13 दिन का है। 31 जुलाई का यह ट्रेन वापस चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान यह ट्रेन रामेश्वर, मदुरै, कन्याकुमारी, कोवलम, त्रिवेंद्रम, तिरुचिरापल्ली, तिरुपति और मल्लिकार्जुन जाएगी। चंद्रा ने बताया कि यात्रा जाने का किराया 11,340 रुपए है।

जो भी व्यक्ति इस यात्रा पर जाना पर चाहता है, वह आई.आर.सी.टी.सी. की वैबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपनी टिकट बुक करवा सकता है। इसके अलावा आई.आर.सी.टी.सी. के दफ्तर से बुकिंग करवा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News