पहलवान करतार सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल

Saturday, Apr 02, 2016 - 03:41 PM (IST)

चंडीगढ़(भुल्लर) :  AAP नेता भगवंत मान मोहाली में रैली कर रहे हैं। इस रैली में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड आईजी पहलवान करतार सिंह अाज अाम अादमी पार्टी में शामिल हो गए। 62 साल की उम्र वाले पद्मश्री पहलवान करतार सिंह में जवानों जैसा जोश है। उन्होंने कुश्ती खेलना नहीं छोड़ा बल्कि हर रोज सुबह सैंटर में जाकर अभ्यास भी करते हैं। इसका नतीजा है कि वह वर्ल्ड रेसलिंग वैटर्न चैंपियनशिप में 16 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।

 


करतार सिंह का जन्म पंजाब के तरनतारन जिला के सुर गांव में हुआ था। गौरतलब है कि करतार सिंह ने 1978 व 1986 की एशियाई खेलों की कुश्ती में भारत के लिए दो बार स्वर्ण पदक में जीता है। उन्हें अर्जुन और पदम् अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

चंडीगढ़ में एक पत्रकार वार्ता में आप नेता संजय सिंह ने करतार सिंह का भगवंत मान और सुखपाल खैरा की मौजूदगी में इनका ऐलान किया और कहा कि पंजाब सरकार में रहकर जो कुछ नहीं कर सका वे अधूरे काम आप में आकर करना चाहता है। पंजाब की जवानी ड्रग्स से बर्बाद हो रही है। आप पंजाब के इंचार्ज संजय सिंह ने दावा किया कि आप पंजाब डेल्ही की तरह बड़ा रिकॉर्ड बनाकर सत्ता में आएगी। 

Advertising