मधुमक्खियों के पराग से टाइफाइड, TB का किया जा सकता है ईलाज

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 09:19 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : मधुमक्खी के परागकण(पोलन) से टॉयफायड, जोड़ों के दर्द और टी.बी. का ईलाज किया जा सकता है। वहीं मधुमक्खी के छत्ते से प्राप्त प्रोपोलस से कैंसर का ईलाज किया जा सकता है। इससे होने वाले इलाज को एलोपैथी की दवाईयों के साथ मिक्स कर भी प्रयोग किया जा सकता है। इस स्थिति में एलोपैथी की दवाईयों को कम प्रयोग करने की जरूरत पड़ती है। यह बीमारियों के इलाज में भी महत्पूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

इसके रिजल्ट भी बहुत अच्छे आते हैं। यह कहना है पी.यू. के जूलॉजी विभाग की प्रो. नीलिमा का। वह मधुमक्खी से प्राप्त शहद, डंक व प्रोपोलिस की अन्य प्रॉपर्टी के विषय पर पिछले 10-12 वर्षों से लगातार काम कर रही हैं। प्रो. नीलिमा ने बताया कि एलोपैथी दवाईयों के बिना भी टायफायड या कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का ईलाज किया जा सकता है। इस इलाज में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन इलाज पूरी तरह से होता है। 

उन्होंने बताया कि मधुमक्खी शहद के अलावा भी बहुत कुछ बनाती है। मधुमक्खी के प्रोडक्ट को बहुत सी चिकित्सा में प्रयोग किया जा सकता है। जिस तरह से दवाईया लगातार प्रयोग से शरीर पर काम करना बंद कर रही हैं। ऐसे में बीमारियों का ईलाज करने के लिए नैचुरल प्रोडक्ट प्रणालियों की ओर रूख करना ही पड़ेगा।

मधुमक्खियों की नई प्रजातियों पर रिसर्च जारी :
प्रो. नीलिमा ने बताया कि उनके पी.एचडी. स्कॉलर स्टूडैंट की टीम भी उनके साथ लगातार इस विषय पर काम कर रही है। मुधमक्खियों की नई प्रजातियों की भी शोध की जा रही है। जिससे ब्रूड फूड के लाभ और प्रॉपर्टी को देखा जा रहा है। जिस तरह से जड़ी-बूटियों के जरिए पहले ईलाज होता था उसी तरह के ईलाज की ओर अब देखा जा रहा है। 

चूहों पर किए गए हैं लैब में कई प्रयोग :
विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए कैंसर, टी.बी. व टायफायड ग्रसित चूहों पर रिसर्च की गई है, जिसमें बहुत ही अच्छे रिजल्ट मिले हैं। मधुमक्खी के डंक से पहले से ही जोड़ों के दर्द का ईलाज होता है। 

इसी तरह से चीटियों से डंक निकालकर व पीली ततैयों से डंक निकालकर भी कई तरह के बैक्टीरियां को पूरा तरह से खत्म किया जा सकता है। प्रो. नीलिमा का कहना है कि उनकी रिसर्च के आधार पर मधुमक्खियों से प्राप्त प्रोडक्ट वैकल्पिक चिकित्सा प्रणाली में बेहद ही उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News