घर जा रहे दंपति का रास्ता रोक दो लड़कों ने की मारपीट, केस दर्ज

Monday, Feb 11, 2019 - 12:15 PM (IST)

पंचकूला(चंदन) : शनिवार देर रात कार में घर जा रहे दंपति का रास्ता रोक दो लड़कों ने मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सैक्टर-11 निवासी अनु चोपड़ा ने सैक्टर-5 थाने में शिकायत दी कि शनिवार रात पति करणदीप चोपड़ा और बच्चों के साथ चंडीगढ़ से कार में घर आ रहे थे। 

जब सैक्टर-10 और 11 की ट्रैफिक लाइट के पास पहुंचे तो एक गोल्डन वैगनार कार में सवार दो लड़कों ने रास्ता रोक लिया। दोनों बियर पी रहे थे। इसके बाद तुरंत बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल किया और पुलिस को जानकारी दी। इसी दौरान एक लड़का कार से उतरा और लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। 

जब पति ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो एक लड़के ने पति के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी लड़कों ने कार का शीशा भी तोड़ दिया और पति के पैसे लेकर फरार हो गए। इसके बाद पति को सामान्य अस्पताल पहुंंचाया वहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Priyanka rana

Advertising