बाइक पार्किंग को लेकर दो परिवारों में चले लात-घूंसे, एक काबू

Thursday, Oct 29, 2020 - 09:34 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : धनास में घर के सामने बुधवार रात बाइक पार्क करने को लेकर दो परिवारों में जमकर लात-घूसे चले। पूरी घटना सामने लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एक घायल सुनील को जी.एम.एस.एच.-16 में भर्ती करवाया। जबकि एक व्यक्ति संजय को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

 

सारंगपुर थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है। धनास में संजय और सुनील का मकान आमने-सामने है। रात में दोनों परिवार के बीच बाइक की पार्किंग को लेकर झगड़ा हो गया। सुनील के घर के बाहर रखे सामान को संजय के परिजन उठाने लगे। इसी बात पर दोनों पक्ष के बीच बहस शुरू हुई कि संजय की बाइक को सुनील का हाथ लग गया। इसके बाद संजय और उसके परिवार ने सुनील पर हमला कर उसे घायल कर दिया। सुनील का आरोप है कि संजय के पूरे परिवार ने हमला किया है, जबकि सिर्फ संजय को ही गिरफ्तार किया गया। 
 

ashwani

Advertising