पूर्व केंद्रीय मंत्री बंसल लेंगे बच्चों की क्लास, सिखाएंगे...

Thursday, Oct 20, 2016 - 09:30 AM (IST)

चंडीगढ़(आशीष) : चंडीगढ़ के पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, पूर्व डी.पी.आई. स्कूल्स एस.के. सेतिया और चाइल्ड प्रोटैक्शन कमीशन की चेयरपर्सन देवी सिरोही शहर के सरकारी स्कूलों में वॉलंटरी टीचर्स की भूमिका में नजर आएंगे। बंसल सैक्टर-19 के सरकारी स्कूल में कानून का पाठ पढ़ाएंगे, सेतिया सैक्टर-16 के सरकारी मॉडल स्कूल में सामाजिक विज्ञान व इतिहास पढ़ाएंगे जबकि देवी सिरोही समाज विज्ञान पढ़ाएंगी। इसके अतिरिक्त और भी गणमान्य व्यक्ति व पूर्व सैन्य अधिकारी भी स्टूडैंट्स को युद्ध की रोचक घटनाओं की जानकारी देंगे। 


इसके लिए शिक्षा विभाग ने 97 लोगों की लिस्ट जारी की है जो सरकारी स्कूलों के बच्चों को किताबी शिक्षा को छोड़कर अपनी निजी जीवन के बारे में जानकारी देते हुए उनके लिए मार्गदर्शक का काम करेंगे। करीब दो महीने के बाद अब विभाग द्वारा 96 लोगों की सूची तैयार की है, जिसमें कई राजनीतिज्ञ, सेवानिवृत्त डॉक्टर, वकील, पत्रकार, बिजनैसमैन और मल्टीनैशनल कंपनियों से सेवानिवृत्त लोगों को शमिल किया गया है। गण्यमान्य लोगों को सरकारी स्कूल में सप्ताह में एक दिन लैक्चर के रूप में एक घंटे पढऩे का अवसर मिलेगा। इसके अलावा 22 लोगों का नाम वेटिंग लिस्ट में शामिल है। जल्द ही उन्हें भी शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल और विषय अलाट कर दिए जाएंगे। 


सेवानिवृत्त सैनिक भी लिस्ट में :
सूची में कई सेवानिवृत्त सैनिकों के नाम भी हैं जो विद्यार्थियों को सेना के नियमों के बारे में अवगत कराएंगे और बताएंगे की किस प्रकार उन्होंने देश की रक्षा की। इनमें कर्नल हरजिद्र सिंह जी.एम.एस.एस.एस. 44 में अग्रेजी और विंग कमाडर जे.एस.भल्ला जी.एम.एस.एस.एस. 44 में राजनीति शास्त्र पढ़ाएंगे। प्रो.सुधीर गर्ग जी.एम.एस.एस.एस. मनीमाजरा हाऊसिंग बोर्ड में बायोलॉजी विषय पढ़ाएगें। 


सूची में इन्हें भी मिली जगह :
डा. अशोक कुमार जी.एम.एस.एस.एस. 40 में कैमिस्ट्री
डा. भवनीत भारती जी.एम.एस.एस.एस.16 में बॉटनी व ज्योलॉजी
डा. जय कृष्ण जी.एम.एस.एस.एस. 45 में अग्रेजी
डा. जंयत दता जी.एम.एस.एस.एस. सारंगपुर में साफ्ट स्किल्स व सामान्य ज्ञान
डा. कीर्ति वरधान जी.एम.एस.एस.एस. 16 में गणित
डा. कोमल जी.जी.एम.एस.एस.एस. 20 में बायोलॉजी
डा. परमिंदर दुग्गल  जी.एम.एस.एस.एस. 46 में बायोलॉजी
डा. प्रेम कुमार शर्मा जी.एम.एस.एस.एस. मनीमाजरा हाऊसिंग बोर्ड में अंग्रेजी
डा. साहुन भारती जी.एम.एस.एस.एस.16 बॉटनी व ज्योलॅाजी
डा. सुमगंल राय जी.एम.एस.एस.एस. सारंगपुर में फाइन आर्ट्स व चित्रकला
 

Advertising