रंधावा ने कृषि विकास बैंक की मोबाइल ऐप लांच की

Tuesday, Feb 23, 2021 - 08:32 PM (IST)

चंडीगढ़ (शर्मा): आम लोगों और विशेषत: किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सहकारी क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण अदारों में से एक पंजाब राज सहकारी कृषि विकास बैंक (पी.एस.सी.ए.डी.बी.) ने ‘पी.एस.सी.ए.डी.बी.’ मोबाइल ऐप लांच करके डिजिटल क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है।

 


सहकारिता मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने पंजाब राज सहकारी कृषि विकास बैंक लिमिटेड, चंडीगढ़ की ‘पी.एस.सी.ए.डी.बी.’ मोबाइल ऐप लांच की। इस ऐप का ऐंड्रॉयड और आई.ओ.एस. वर्जन एन.आई.सी., नई दिल्ली ने डिजाइन व तैयार किया है जो गूगल प्ले स्टोर और ओपन वैब पर डाऊनलोड के लिए उपलब्ध है।


सहकारिता मंत्री ने बताया कि आम लोग और खास कर किसान बैंक की लोन स्कीमों, कर्जों/एफ.डीज़ की ब्याज दरों और किस्तों के हिसाब संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह ऐप गांवों के पास के क्षेत्रों में पी.ए.डी.बीज़ का पता लगाने में भी सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा इस ऐप पर कर्ज लेने वाले रजिस्टर्ड मैंबर अपने कर्ज खातों के लेन-देन/स्टेटमैंट्स संबंधी जानकारी देख सकते हैं। ज्यादा जानकारी हेतु संबंधित ब्रांच मैनेजर से संपर्क किया जा सकता है।


इस मौके पर वित्त कमिश्नर सहकारिता के. सिवा प्रसाद, रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं विकास गर्ग, एम.डी. पी.ए.डी.बी. चरनदेव सिंह मान और पी.ए.डी.बी. के चेयरमैन कमलदीप सिंह मौजूद थे।
फोटो नंबर : 23सीएचडी.626.
सहकारिता मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा कृषि विकास बैंक का मोबाइल ऐप लांच करते हुए। (कुर्ल)

Taranjeet Singh

Advertising