11 दिसंबर से बैंकाक के लिए फ्लाइट, शुरू हुई बुकिंग

Saturday, Oct 21, 2017 - 03:28 PM (IST)

चंडीगढ़ : इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बैंकाक के लिए फ्लाइट 11 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी जबकि इससे पहले यह फ्लाइट 29 अक्तूबर से शुरू होनी थी। 

एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आरके नेगी का कहना है कि यह फ्लाइट्स चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को उड़ान भरेगी। इसके लिए यात्रियों को 21,500 रुपये खर्च करने होंगे। उन्होंने कहा कि फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू कर दी गई हैं। शुरू होने के बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 3 इंटरनेशनल फ्लाइट्स उड़ान उड़ेगी। फ्लाइट्स बैंकाक के समय अनुसार चंडीगढ़ के लिए सुबह 5.40 बजे उड़ान भरेगी। सुबह 9.20 बजे चंडीगढ़  एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इसके साथ ही उन्होने बताया कि यह फ्लाइट्स चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर 2 बजे उड़ान भरेगी तथा बैंकाक के समय अनुसार रात 8 बजे लैंड करेगी।  

Advertising