बैंस व कंवर ने सिविल सर्विसेज गोल्फ प्रतियोगिता में जीते विशेष पुरस्कार
punjabkesari.in Sunday, Jul 03, 2016 - 07:42 AM (IST)
.jpg)
चंडीगढ़, (संघी): चंडीगढ़ सिविल सर्विसेज गोल्फ प्रतियोगिता में डी.एस. बैंस नेल लॉन्गेस्ट ड्राइव व अजय कंवर ने नियरेस्ट टू पिन के विशेष पुरस्कार जीतने में सफलता प्राप्त की।
रिटायर्ड ऑफिसर्ज वर्ग के 9 होल मुकाबले में गुरबीर सिंह मांगट, 12 होल मुकाबले में जोरावर सिंह, 14 होल मुकाबले में कुलवर्ण सिंह व 15 होल मुकाबले में बी.एस. चड्ढा विजयी घोषित किए गए।
जबकि सर्विंगऑफिसर्ज वर्ग के 9 होल मुकाबले में मनवेश सिंह सिद्धू, 12 होल मुकाबले में वरिंद्र कुमार, 13 होल मुकाबले में आलोक कुमार राय व 14 होल मुकाबले में एस.एन. राय विजयी रहे। ओवर ऑल मुकाबलों के 9 होल वर्ग में एस.जे.एस. मान, 12 होल में रुपिंद्र सिंह, 13 होल में अतुल सचदेवा व 14 होल में राजीव मोदगिल विजेता बने।
महिला वर्ग में गुरप्रीत सिंह देयो, आशु सिंह, रूप औलख व शालिनी श्योकंद को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। वर्षा के कारण प्रतियोगिता को बीच में ही समाप्त घोषित कर देना पड़ा।
इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व चंडीगढ़ के 80 वर्तमान व 23 सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भाग लिया। पंजाब के मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।