ईको फ्रैंडली होम आज की आवश्यकता : बदनौर

Saturday, Feb 08, 2020 - 02:19 PM (IST)

चंडीगढ़(दीपेंद्र) : एक ही मंच पर दुनियाभर का इंटीरियर और एक्सटीरियर उपलब्ध करवाना आसान नहीं है। ज्यादातर लोग अपने घरों को अच्छी तरह से सजाना चाहते हैं। यही वजह है कि ऐसी एक्सपो सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि आसपास के लोगों को आकर्षित करती है। 

यह कहना है पंजाब के गर्वनर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर का। उन्होंने यह बात चंडीगढ़ सैक्टर-17 के परेड ग्राउंड में शुक्रवार से शुरू हुए इंटीरियर एक्सटीरियर एक्सपो में कही। यह एक्सपो दस फरवरी तक चलेगा। 

वी.पी. सिंह बदनौर ने परेड ग्राउंड में आयोजित इस एक्सपो का उद्घाटन किया और उसके बाद इस एक्सपो में इंटीरियर और एक्सटीरियर के मैटेरियल को भी देखा। उन्होंने कहा कि इको फ्रैंडली होम आज की आवश्कता है। इस एक्सपो के माध्यम से लोगों को भवन निर्माण में आ रहे नए-नए प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी मिलती है।  

ईको फ्रैंडली बिल्डिंग है थीम :
घर बनाना हो या आफिस या फिर हो घर के इंटीरियर को सजाने संवारने की बात, आपको सारा समाधान यहां मिलेगा। देशभर के इंटीरियर के लैटेस्ट ट्रेंड और एक्सटीरियर के जबरदस्त उत्पाद आपको इस प्रदर्शनी में मिलेंगे। इसमें देशभर से सैकड़ों कंपनियां अपने उत्पादों को लेकर पहुंची हैं। यह सभी कंपनियां भवन निर्माण से जुड़ी हुई हैं। 

भवन निर्माण को लेकर अपने अलग-अलग उत्पाद यहां हैं। इस एक्सपो की थीम इको फ्रैंडली बिल्डिंग है। इसलिए यहां पर ज्यादातर कंपनियां इको फ्रैंडली उत्पादों को लाईं हैं। टाइल्स, दीवारों पर लगाने के लिए वॉल टाइल्स, पेंट ,पत्थर, कचरा साफ करने वाली मशीनें, कचरे को निष्पादित करने वाली मशीनें लिफ्ट्स,  लाइट्स, दरवाजे पंप आदि कई तरह के बेहतरीन उत्पादों हैं। जिनका निर्माण पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Priyanka rana

Advertising