मौसम खराब : एक फ्लाइट रद्द, 16 लेट, यात्रियों का एयरपोर्ट पर हंगामा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 11:17 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): शहर में मौसम खराब होने के कारण चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से आप्रेट होने वाली वाली एक फ्लाइट रद्द हो गई और 16 फ्लाइट्स ने निर्धारित समय से करीब 1 से 5 घंटे लेट उड़ान भरी। एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर दीपेश जोशी के मुताबिक मौसम काफी खराब था, जिस कारण विजिबिलिटी  800 से 1200 मीटर तक पाई गई जो फ्लाइट्स की लैंडिंग के लिए पर्याप्त नहीं थी। 

 

स्पाइस जैट की चंडीगढ़-दिल्ली की सुबह 8.20 बजे की फ्लाइट खराब विजिबिलिटी के चलते रद्द कर दी गई।  दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, कुल्लू, अहमदाबाद की फ्लाइट्स देरी से आईं।  यात्रियों को विमानन कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। स्पाइस जैट की फ्लाइट कैंसल होने से टिकट काऊंटर पर यात्रियों ने खूब हंगामा किया। हालांकि कंपनी ने यात्रियों के पैसे रिफंड कर दिए।

 

5 घंटे तक उड़ानें लेट 
एयर इंडिया की सुबह 7.25 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट दोपहर 12 बजे उड़ी। सुबह 7.40 बजे जैट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 11.40 बजे गई। इंडिगो की सुबह 7.55 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट दोपहर 1.05 बजे गई। 

 

इंडिगो की सुबह 8 बजे श्रीनगर की फ्लाइट दोपहर 12.20 बजे उड़ी। एयर इंडिया की सुबह 9.15 बजे पुणे जाने वाली फ्लाइट दोपहर 12.35 बजे उड़ी। एयर इंडिया की सुबह 9.40 बजे कुल्लू जाने वाली फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे उड़ी। वहीं कई अन्य फ्लाइट्स भी लेट रहीं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News