खराब मौसम: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जाने वाली 5 फ्लाइट्स लेट

punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 09:42 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन): खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जाने वाली पांच फ्लाइट्स अपने तय समय से 3 घंटे लेट उड़ान भर सकी। चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन आफिसर दिपेश जोशी ने बताया कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई 455 अपने तय समय से 3 घंटे देर से उड़ी। इंडिगो की श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई 372 2 घंटे, इंडिगो की कोलकाता जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई376 भी 2 घंटे लेट उड़ी। मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या एस2430 भी 2 घंटे 50 मिनट लेट रही। 

फ्लाइट संख्या 6ई 842 भी 1 घंटा लेट रही। दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को डायवर्ट कर दोबारा दिल्ली भेजा गया। दीपेश ने बताया कि दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली सुबह 7.40 बजे की फ्लाइट जब शहर पहुंची तो खराब मौसम होने के कारण चंडीगढ़ में लैंड नहीं कर सकी। इसके बाद उसको दोबारा दिल्ली भेज दिया गया और चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर इसे को रद्द घोषित किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News