खराब एम्बुलैंस को विधानसभा सत्र से पहले ठीक करवाने भेजा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 20, 2019 - 01:06 PM (IST)

पंचकूला (आशीष): नैशनल हैल्थ मिशन के कर्मचारी पिछले 16 दिन से हड़ताल पर है। मरीजों को जो परेशानियां झेलनी पड रही हैं इसके बारे में सी.एम.ओ. डॉ. योगेश शर्मा औैर डिपार्टमैंट को भी पता नहीं है। वहीं, हैल्थ डिपाटमैंट को अगर मरीजों की ङ्क्षचता होती तो कालका सी.एच.सी. में एम्बुलैंस सही समय पर नहीं मिलने से महिला की मौत भी ना होती। 

 

लोक सर्वहितकारी सोसाइटी के चेयरमैन राकेश अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री को 2 दिन पहले ही इस लापरवाही की शिकायत की है। राकेश अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में भी स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी जांच करने के लिए कहा गया है।

 

फोन उठाने वाला कोई नहीं
सैक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल मे एम्बुलैंस केन्द्र पर दिन भर फोन की घंटी बजाती रही। फोन रिसीव करने वाले एक ही जवाब देते हैं कि एम्बुलैंस रूट पर गई है मरीज को स्वंय अस्पताल लेकर पहुंचे। रविवार को सैक्टर-15/16 की डिवाइङ्क्षडग पर एक बाइक बीच सड़क पर लगे स्ट्रीट लाइट के बेस से टकरा गई। 

 

जिसमें बाइक पर सवार 2 लड़के घायल हो गए। दोनों को सैक्टर-6 के जनरल अस्पताल से चंडीगढ पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया था।  हालात यह हैं कि खराब पड़ी एम्बुलैंस को ठीक करवाने के लिए क्रेन को बुलाना पडा रहा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News