दिन में 3 बार हो रहे मासूम गर्भवती के अल्ट्रासाउंड, ईलाज से मना करने वाली डॉक्टर से भी माँगा जवाब

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 11:47 AM (IST)

चंडीगढ़ : कलयुगी मामा की हवस का शिकार होने के बाद गर्भवती हुई 10 साल की मासूम बच्ची की सुरक्षित डिलीवरी करवाने के लिए डॉक्टरों द्वारा पूरी तैयारी कर ली है| जी.एम.सी.एच. के डॉक्टरों का मानना है कि बच्चे की डिलीवरी कभी भी करवाई जा सकती है| रविवार को पी.जी.आई. के डॉक्टरों ने चैकअप  किया| बच्ची की डिलीवरी करवाने से पहले किसी भी तरह की दिक्कत आने से सिजेरियन नहीं किया जाएगा| 

 

सारे डॉक्टर इस बात से सहमत हैं कि सिजेरियन उस समय किया जाएगा, जब बच्ची की सेहत पूरी तरह सिजेरियन के लिए सही होगी| बच्ची की कंडीशन का पता लगाने के लिए ब्लड प्रेशर, हार्ट बीट से लेकर गर्भ में पल रहे बच्चे की मूवमेंट और उसकी हार्ट बीट भी चैक की जा रही है| रविवार को जी.एम.सी.एच के पैनल के डॉक्टरों ने 4 बार बच्ची का चैकअप किया| बच्ची के रोजाना 3 बार अल्ट्रा साउंड भी किए जा रहे हैं| चंडीगढ़ प्रशासन भी लगातार अस्पताल से बच्ची की सेहत की जानकारी ले रहा है| वहीं, इस बच्ची की सेहत की जाँच के लिए बनी 11 डॉक्टरों की कमेटी को छोड़ने वाली डॉ.अल्का से भी जवाब माँगा गया है| 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News