खुद को बाबा बता महिला से ठगी सोने की अंगूठी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2019 - 11:19 AM (IST)

खरड़ (रणबीर): भागो माजरा कालोनी में साधुओं के भेस में आए 2 ठगों ने एक महिला से एक सोने की अंगूठी और नकदी ठग ली। पीड़ित महिला ने बताया कि दोपहर में उसका बेटा उसे हस्पताल से दवा दिलाने के बाद घर पर छोड़कर गया था। 

 

उसके घर में बहू व बेटी मौजूद थी। साधुओं के रूप में दो लोग आए और कहा कि वह हाथी वाले बाबे हैं व हाथी ले कर आए हैं। हाथी के लिए कुछ मीठा खाने के लिए मांगा। वह महिला को उसके घर का इलाज करने बारे में कहने लगे। महिला उनकी बातों में आई। 

 

उन्होंने कोई सोने की वस्तु मांगी। महिला ने अपने हाथ में पहनी सोने की अंगूठी और 800 रुपए एक कपड़े में बांधकर दे दिए। महिला ने बताया इसके बाद क्या हुआ, उसे कुछ भी याद नहीं। 

 

जब उसे होश आया तो दोनों अंगूठी और पैसे लेकर गायब हो चुके थे। पड़ोसी ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों ने अपनी बाइक गाव के बाहर खड़ी की थी और वे इसी पर फरार हो गए। इस संबंध में थाना सिटी पुलिस को सूचित कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News