PU ने किया BA का रिजल्ट डिक्लेयर, पहले 10 स्थानों पर लड़कियों ने मारी बाजी
Monday, Jul 01, 2019 - 11:32 AM (IST)
चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) की ओर से बैचलर ऑफ आर्ट्स ( बी.ए.) का रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया गया है। इस कोर्स में कुल 30 हजार स्टूडैंट्स ने पेपर दिए थे, जिनमें से 20 हजार 643 स्टूडैंट यानि 68.81 फीसदी स्टूडैंट पास हुए हैं।
इन स्टूडैंट्स में डी.ए.वी. कालेज फॉर वूमैन फिरोजपुर कैंट की सुरभी ग्रोवर 2400 में से 2056 मार्क्स लेकर पहले स्थान पर रहीं। वहीं एम.सी.एम., डी.ए.वी. कालेज की मेहर कौर 2400 में से 2047 मार्क्स लेकर दूसरे स्थान और एस.डी.पी. कालेज फॉर वूमैन लुधियाना की रूकमनि 2400 में से 2037 मार्क्स लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।
कालेज स्टूडैंट मार्क्स स्थान
पी.जी.जी.सी.जी.-11 शिवानी जोशी 2034 चौथा
डी.ए.वी. कालेज मलोट वैशाली 2010 पांचवा
गुरु नानक कालेज गर्ल,मुक्तसर तान्या 2007 छठां
पी.जी.जी.सी.जी.-11 शरनजीत 2006 सातवां
एम.सी.एम. डी.ए.वी., चंडीगढ़ ख्याति तलवार 1991 आठवां
गुरु नानक कालेज गर्ल,मुक्तसर शिखा रानी 1990 नौवां
एम.सी.एम.,चंडीगढ़ भाब्या 1988 दसवां
डी.ए.वी. कालेज मलोट जसप्रीत 1988 ग्यारवां
बी.ए. के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं, इसलिए संभावना है कि अब पोस्ट ग्रैजुएट में एडमिशन के लिए स्टूडैंट आवेदन करेंगे।