बी.एम.डब्ल्यू. चालक ने स्कूटर सवारों को दो किलोमीटर तक घसीटा

Monday, Apr 29, 2019 - 10:53 AM (IST)

ज़ीरकपुर(गुरप्रीत) : शनिवार देर रात ढकोली बलटाना चौक की लाईटों के नज़दीक पंचकूला की ओर से आ रही तेज रफ़्तार एक बी.एम.डब्ल्यू कार चालक ने दो स्कूटर सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिस कारण दोनों युवक गंभीर रूप में घायल हो गए। कार चालक करीब दो किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। सड़क पर जा रहे कुछ वाहन चालकों ने कार चालक का पीछा कर उसे घेर लिया और घायल युवकों को स्कूटर कार के नीचे से निकाला। लोगों ने कार चालक की जम कर पिटाई की, जिसके बाद वह कार छोड़कर फऱार हो गया।

आधा घंटा लेट पहुंची पी.सी.आर., गुस्साए लोग
 सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पी.सी.आर पार्टी को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा और पी.सी.आर पार्टी के मुलाजिम ने भी उस समय खिसकने में ही भलाई समझी। इसके बाद जीरकपुर थाने के पुलिस आधिकारी सतनाम सिंह ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करवाया। 

पिज्जा डिलीवर करने जा रहे थे
जानकारी के अनुसार हनी (18) पुत्र ब्रह्मेंनंद निवासी खड़क मंगौली सैक्टर-5 पंचकूला और उसका साथी अंकित निवासी मिलिट्री कालोनी सैक्टर 5 पंचकूला पिज्जा डिलीवरी देने जीरकपुर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान हादसा हुआ। दोनों घायलों को पंचकूला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उनको जी.एम.सी.एस.-32 रैफर कर दिया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर कथित आरोपी कार चालक खि़लाफ़ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

bhavita joshi

Advertising