B.ed एडमिशन: स्टूडैंट्स को देना पड़ सकता है एंट्रैंस टैस्ट

Wednesday, Apr 25, 2018 - 03:00 PM (IST)

चंडीगढ़ (हंस): इस बार पी.यू. से जुड़े शहर के कॉलेजों में बी.एड. में दाखिला लेने के लिए भी स्टूडैंट्स को एंट्रैस टैस्ट देना पड़ सकता है। सैशन-2017 में पी.यू. की तरफ से पंजाब के सभी कॉलेजों के लिए बी.एड. का एंट्रैस टैस्ट लिया गया था। इनमें वे कॅालेज भी शामिल थे जो गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से संबंधित थे। हालांकि सैशन-2017 में शहर के कालेजिस में बी.एड. का एंट्रैस टैस्ट नहीं हुआ था। 

 

वहीं एक  तरफ जहां एम.एड. में काफी सीटें खाली रहने पर सैशन-2017 में एम.एड. का एंट्रैस टैस्ट खत्म किया गया था, वहीं इस बार कालेज प्रबंधन को अपने स्तर पर ही एम.एड. में दाखिला देने की छूट दे दी है। यानि दाखिले का आधार मैरिट रहेगा। पिछले सैशन में पी.यू ने  सभी कालेजों में स्टूडैंट को एम.एड. में मैरिट के आधार पर दाखिला दिया था। 

 

जानकारी के मुताबिक  नैशनल काऊंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एन.सी.टी.ई.) की  ओर से शहर के बी.एड कालेज में दाखिले के लिए एंट्रैस लेने को कहा है। हालांकि इसकी नोटिफिकेशन नहीं आई है। अगर नोटिफिकेशन  आ जाती है तो हो सकता है कि  इन कालेजों में भी बी.एड. की पूरी सीटें न भर पाएं। 

Punjab Kesari

Advertising