जिला सेहत विभाग ने कोढ़ बीमारी संबंधी जागरूकता रैली निकाली

Saturday, Oct 09, 2021 - 01:07 AM (IST)

मोहाली, (नियामियां): जिला सेहत विभाग की ओर से कोढ़ रोग विरुद्ध जागरूकता पैदा करने के लिए जिला अस्पताल में रैली निकाली गई। डॉ. बी.आर. अंबेडकर इंस्टीच्यूट ऑफ मैडीकल साइंसिज की प्रिंसीपल डॉ. भवनीत भारतीय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समझते हैं के कोढ़ का रोग छूतछात वाला रोग है तथा कोहड़ पीड़ितों से दूर रहना तथा उनके अंगों को छूना नहीं चाहिए। यह बिल्कुल ही गलत धारणा है।

 

क्योंकि यह छूत का रोग नहीं है बल्कि इस बीमारी का इलाज पूरी तरह से संभव है। उन्होंने कहा कि कोहड़ पीड़ितों के निकट जाने या उनके साथ हाथ मिलाने से कुछ नहीं होता। कोहड़ का रोग भी अन्य बीमारियों तरह ही है। चमड़ी रोगों के माहिर डॉ. जसकंवल कौर ने कोहढ़ रोग के लक्षणों, कारणों, बचाव तथा इलाज के बारे विस्तृत तरीके से समझाया। कोढ़ पीड़ितों को सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को अपने हाथ गर्म बर्तनों या अन्य गर्म चीजों से दूर रखने चाहिए, पांवों में जूते पहनने चाहिए तथा पौष्टिक खुराक लेनी चाहिये। कोहड़ के रोग बारे शीघ्र पता लग जाने पर इसका इलाज आसान हो जाता है। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में इस बीमारी का इलाज मुफ्त किया जाता है।

chandra kant

Advertising