डॉ. नेहा मिगलानी को 1500 US डॉलर अवॉर्ड से किया सम्मानित

Thursday, Apr 25, 2019 - 11:24 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी के फैशन टैक्नोलॉजी विभाग की डॉ. नेहा मिगलानी को 1500 यू.एस. डॉलर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड उन्हें इंटरनैशनल एसोसिएशन ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशंस रिसर्च (आई.ए.एम.सी.आर.) 2019 में भाग लेने के लिए दिया गया। 

आई.ए.एम.सी.आर. की ओर से 9 महिलाओं और 12 पुरुषों को ट्रैवल ग्रांट दी गई। वर्कशॉप को  17 विभिन्न देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश, क्यूबा, साऊथ अफ्रीका जमाइका टर्की आदि से ज्वाइन करेंगे। इस वर्ष 3500 रिकॉर्ड पेपर जमा किए गए हैं, जिसमें से क्वालिटी रिसर्च पेपर का चयन कर लिया गया है। 
 

Priyanka rana

Advertising