ऑटो पलटा, पी.जी.आई. में चालक की हालत गंभीर
punjabkesari.in Monday, May 22, 2017 - 06:52 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): सोमवार दोपहर एक ऑटो रिक्शा अचानक सैक्टर-17/18 लाइट प्वाइंट के पास पलट गया। हादसे के वक्त आटो आई.एस.बी.टी.-17 की ओर जा रहा था। हादसे में ऑटो चालक लहूलुहान हो गया, उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो चालक को उठाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पी.सी.आर. ने मौके पर पहुंचकर घायल ऑटो चालक को पी.जी.आई. में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि चालक के सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल ऑटो चालक की पहचान डड्डूमाजरा निवासी अजय के रूप में हुई। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने अजय के बयान दर्ज करने पी.जी.आई. गई। चालक अजय की हालत गंभीर होने से पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर सकी। पुलिस का कहना है कि अजय के होश आने के बाद ही ऑटो पलटने का कारण पता चलेगा।