जाने क्यों ऑटो ड्राइवर और उसके साथी को मिली 10 साल कैद की सजा...

Monday, Mar 20, 2017 - 07:14 PM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप ): खुड्डा लाहौरा निवासी लोकेश वर्मा ने बताया था कि वह प्राइवेट जॉब करता है। 9 फरवरी अलसुबह 2.40 बजे उसने बस स्टैंड सैक्टर-17 से घर जाने के लिए आटो लिया था। चालक के साथ वाली सीट पर उसका साथी भी बैठा था। आरोप के मुताबिक आटो चालक और उसके साथी आटो को खुड्डा लाहौरा के ब्रिज से होते हुए जंगल की तरफ ले गए। वहां दोषियों ने लूट की नीयत से उसके साथ पहले हाथापाई की और फिर कुल्हाड़ी से हमला किया। सैक्टर-11 पुलिस द्वारा पिछले साल दर्ज किया गया था। 

तेजधार हथियार से चोट पहुंचा लूट का प्रयास करने के मामले में दोषी ऑटो चालक और उसके साथी को अदालत ने 10-10 साल कैद की सजा सुनाई। सजा दोषी रामदरबार निवासी सूरज और सैक्टर-25 के रहने वाले उसके साथी सागर को सजा सुनाई है।  

Advertising